Big StoryCity

मूणत बोले- पीएम आवास से वंचितों को देंगे भाजपा की सरकार बनते ही मकान

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। भाजपा के प्रवक्ता और रायपुर पश्चिम के प्रत्याशी राजेश मूणत ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेशभर के पीएम आवास से वंचितों को हमारी सरकार आवास देगी। कांग्रेस सरकार ने गरीबों के मकान छीनने का काम किया है। उन्होंने शनिवार को अयप्पा मंदिर में दर्शन कर भगवान अयप्पा से विजय का आशीर्वाद मांगा। श्री मूणत ने अपने निवास पर ब्राम्हण समाज के लोगों से भेंट की। उसके बाद सीए प्रोफेशनल ग्रुप के साथ बैठक लेने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पार्षद कार्यालय में बैठक की। श्री मूणत ने ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले नागरिकों का अभिवादन करते हुए कहा, कोई भी जनप्रतिनिधि और सरकार सर्वसमाज की भावनाओं को साथ लेकर ही राष्ट्र विकास की दिशा में कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा, ब्राम्हण समाज के लोगों का रायपुर शहर की मूल भावना को जीवित रखने और इसे बनाने में बड़ा योगदान रहा है। आप एक बार फिर भाजपा का साथ देकर रायपुर शहर को कांग्रेस के चंगुल से आजाद करने में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को रायपुर पश्चिम के हर बूथ में सुना जाएगा। रायपुर पश्चिम के रामनगर क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ लाइव स्क्रीन साझा करेगी। मोदी के कार्यक्रम के दौरान जब वे टेलीविजन पर लाइव रहेंगे। उसी समय रायपुर पश्चिम की जनता उनके साथ पूरे देश के टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसका नेतृत्व पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत करेंगे। श्री मूणत क्षेत्र की जनता सहित स्वयं मन की बात की लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लेंगे। श्री मूणत ने कहा, यह क्षेत्र की जनता के लिए गौरव का विषय की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीविजन पर लाइव स्क्रीन साझा करेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button