June 11, 2026

न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को कब देगी भाजपा सरकार : दीपक बैज

0
न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को कब देगी भाजपा सरकार : दीपक बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथी किस्त के भुगतान का प्रावधान बजट में किया गया है, लेकिन भाजपा नेता दुर्भावना पूर्वक जनकल्याणकारी योजनाएं, साल खत्म होने से पूर्व ही बंद करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। भाजपा नेता यह स्पष्ट करें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त छत्तीसगढ़ के किसानों को कब मिलेंगी, या उसे भी हड़पने की मंशा है।
श्री बैज ने कहा, मोदी की गारंटी के नाम पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल एकमुश्त देने का वादा करके सत्ता में बैठे भाजपा के नेता यह बताएं कि एमएसपी और 3100 रुपए के अंतर की राशि छत्तीसगढ़ के किसानों को कब मिलेगी। किसानों द्वारा लिया गया कर्ज लिंकिंग के माध्यम से शत प्रतिशत वसूला जा रहा है, लेकिन किसानों को भुगतान केवल 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से ही हो रहा है। आखिर किसानों के हक और अधिकारों पर कब तक डकैती डालते रहेंगे भाजपाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *