Big StoryCity

जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन बोले- फिर खिलेगा कमल

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को मतदान के पूर्व दिवस क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बृजमोहन पुरानी बस्ती, मठपारा, मठपुरैना, चंगोराभाठा क्षेत्र में विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल हुए और उनके समक्ष अपनी बात रखी। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज, साहू समाज, देवांगन समाज, धीवर समाज के प्रमुख लोगों द्वारा आयोजित बैठकों में श्री अग्रवाल को लोगों ने जीत का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभी समाजों के समक्ष अपनी बात रखते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 35 सालों से मैं रायपुर शहर की सेवा में लगा हुआ हूं। शहर में निवासरत प्रत्येक समाज मेरा अपना है। समाज के वरिष्ठों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही मैं क्षेत्र में विकास करता रहा हूं। रायपुर दक्षिण विधानसभा में जितने भी सामाजिक सामुदायिक भवन बने हैं, उतने किसी अन्य विधानसभा में शायद ही बने होंगे।
उन्होंने कहा कि बगैर भेदभाव के क्षेत्र के सभी वार्डों, मोहल्लों और बस्तियों का विकास हमने किया है। शहर के प्रत्येक नागरिक के लिए उनके विधायक बृजमोहन का निवास 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है। व्यक्ति चाहे किसी भी जाति, धर्म व दल का हो, मैंने कभी भी भेदभाव नहीं किया। सभी की समस्याओं व आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपना सहयोग दिया है। ऐसे में मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि रायपुर शहर की जनता का आशीर्वाद कमल फूल में मतदान के रूप में मुझे प्राप्त होगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button