Big StoryState

आचार संहिता के बीच वाहन चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपए की जेवरात जब्त

कोरबा। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान दीपका पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति से करीब 9 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवरात जिसकी कीमत दस लाख रुपए की जब्ती किया गया। दीपका पुलिस की टीम ग्राम नोनबिर्रा पाली मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी।



इस बीच पाली की तरफ से एक व्यक्ति कार में आया, जिसके वाहन की जांच किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में जेवरात मिले,जिसके संबंध में पूछताछ करने पर किसी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस ने पूरे गहनों को जब्त कर लिया है। व्यक्ति का नाम अजय सोनी है जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button