Big StoryState

आचार संहिता हटते ही शुरू हो जाएंगे सांय-सांय काम : विजय शर्मा

रायपुर । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि कल आचार संहिता हटने के बाद सभी विभागों में साय-साय काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों में जितनों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिले, उतना अच्छा है। प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़े अच्छी बात होगी, कुछ न कुछ अच्छा ही होगा.
विजय शर्मा ने कहा कि 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे। संसदीय दल की बैठक है, उसमें आज हम सब सभी जाएंगे। 2024 के चुनाव में नोटा में पड़े अधिक वोट पर उन्होंने कहा कि यह सोचने का विषय है। किसी भी पार्टी का चयन नहीं होना, यह सोचने का विषय है.
लोकसभा चुनाव में आठ नए चेहरों को मौका दिया गया था। इस मामले पर विजय शर्मा ने कहा, भाजपा में पुराने और नए चहरों का कॉम्बिनेशन है। अगर आठ नए थे तो 33 प्रतिशत पुराने चहरे भी थे। अगर केवल पुराने-पुराने करेंगे तो एंटी इनकंबेंसी होती है। जाति समीकरण के आधार पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की हुई हार पर विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चेहरे जो लोग थे वह चुनाव में थे। जनता ने उन्हें पहले भी नकारा और अभी भी नकारा है। एक सीट और हमारी आनी ही थी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button