Big StoryCSCSSports

वुमेंस क्रिकेट : छत्तीसगढ़ की सलोनी ने मुंबई के खिलाफ लिए तीन विकेट

मुंबई ए ने 5 विकेट से जीता मैच



रायपुर। पुदुच्चेरी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर वुमेंस मल्टी स्टेट टी 20 क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन 18 सिंतबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तीसरा मैच शनिवार को पुदुच्चेरी में मुंबई ए सीनियर टीम के विरुद्ध खेला गया। मुंबई ए सीनियर वुमेंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 81 रन ही बनाये। छत्तीसगढ की ओर से मंजरी ने 18 रन बनाये। साथ ही ससृष्टि शर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया। मुंबई ए की ओर से जील डीमेलो ने 2 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ए सीनियर वुमेंस की टीम 18.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 83 रन बना लिये तथा मैच 5 विकेट से जीत लिया। मुंबई ए की ओर से सानिका ने सर्वाधिक 38 रनों योगदान दिया तथा खुशी ने 22 रन बनाये। वही छत्तीसगढ की ओर से सलोनी डंगोरे ने 3 विकेट प्राप्त किये। मुंबई ए ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button