NationalStateUncategorized

सोनभद्र में जमीन के अंदर मिला 3000 टन सोना

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में सोने का विशाल भंडार मिला है । जमीन के अंदर 3000 टन सोना मिला है, जिसे निकालने का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा।



भूतत्व एवं खनिज निदेशालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। 22 फरवरी तक इस संबंध में रिपोर्ट जिओ टैगिंग करके लखनऊ सौंपी जायेगी । बताया जा रहा है कि जिले के अन्य स्थानों पर लौह, पोटाश, आयरन, सिलीमैनाइट, एंडालूसाईट भी मिले है

सोनभद्र जिले के सोन पहाड़ी में 2943.25 टन व हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। 2005 में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्यन करके सोनभद्र में सोना होने की बात कही थी, जिसके बाद से इसे पता लगाने को लेकर काम हो रहा था।

सोना मिलने के बाद यूपी सरकार ने अब सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों के नीलामी के लिए शासन ने सात सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button