CSCSState

अंडर -19 क्रिकेट : 4 विकेट से जीती पांडिचेरी-ए टीम, छत्तीसगढ़ के लिए धनंजय ने बनाए 47 रन

रायपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी द्वारा इंटर स्टेट अंडर-19 वन डे क्रिकेट टुर्नामेंट 21 अगस्त 2024 से जारी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मैच गुरुवार 22 अगस्त को पांडिचेरी में पांडिचेरी अंडर-19 टीम-ए के विरुद्ध खेला गया।पुदुच्चेरी अंडर-19 ए टीम ने मैच 4 विकेट से जीत लिया। छत्तीसगढ़ अंडर 19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 42.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 181 रन ही बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से धनंजय नायक ने 47 रन, आलोक गुप्ता ने 44 रन तथा दक्ष कुमार पारख ने 36 रन बनाए। पांडिचेरी अंडर 19 टीम ए की ओर से खुशवंत ने 4 विकेट तथा विशाल एवं अथवन ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडिचेरी अंडर-19 टीम-ए की ओर से सांई सात्विक ने 83 रन तथा आदर्श पाटिल ने 36 रनों का पारी खेली, पांडिचेरी की टीम ने 34 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनो का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से धनंजय नायक ने 3 विकेट प्राप्त किये।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button