April 26, 2026

शराब पीकर समीक्षा बैठक में पहुंचे दो कर्मचारी सस्पेंड

0
01

जोन अध्यक्ष बंटी होरा ने लगाई फटकार, जोन आयुक्त ने किया निलंबित

रायपुर। राजधानी के शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद व जोन क्रमांक -2 के अध्यक्ष बंटी होरा ने सोमवार को समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में सहायक निरीक्षक नशे की हालत में मिले थे। इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए दो कर्मचािरयों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में जोन आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। बंटी होरा ने बैठक के दौरान कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने नाराजगी जाहिर कर कार्यशैली को सुधारने का निर्देश दिए थे।



बैठक के दौरान  राजस्व विभाग के  सहायक निरीक्षक  माधव प्रसाद अवधिया और भृत्य संजय पटेल  शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए  थे। इस पर मंगलवार को जोन आयुक्त ने आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया।

वहीं जांच में पाया गया की वे अपने ड्यूटी में समय पर उपस्थित नहीं होते है। कार्य के प्रति लापरवाही बरतते है। आम जनता व कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों से व्यवहार अच्छा नही है जिसके चलते उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। दोनो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उपायुक्त राजस्व कार्यालय, नगर पालिक निगम, रायपुर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *