State

बहन को तीजा लेने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर
गरियाबंद।
बहन को तीजा लेने जा रहे दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर से इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक से जा रहे थे। ऐसे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 05 एएल 8902 से तीजा लेने अपनी बहन के घर कोड़ो हरदी जा रहे थे।
इसी दौरान कोड़ो हरदी तिराहा मोड़ के पास किसी अज्ञात गाड़ी ने इनकी बाइक को बुरी तरीके से ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। युवकों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष की बीच बताई जा रही है। मृत युवक का नाम गजेंद्र ध्रुव पिता कार्तिक राम उम्र (21) दयालु ध्रुव पिता गणेश राम (21), जो कि नगरी के वार्ड क्रमांक 02 के निवासी हैं।
जांच जारी है
फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से इन बाइक सवार युवकों की मौत हुई है। फिलहाल जांच जारी है। दोनों मृतकों के शव को जिला अस्पताल लाया गया है और उनके परिजनों को सूचित किया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button