Citykanker

दलहन फसल को बढ़ावा देने संयुक्त वैज्ञानिक दल का भ्रमण

कांकेर। भारत सरकार के दलहन ग्राम विकास योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के द्वारा लगाये गये उड़द फसल के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का अवलोकन कृषि तकनीकी अनुप्रयोग एवं अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त वैज्ञानिक दल के द्वारा किया गया। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम भैंसमुण्डी, देवरी बालाजी, करप, चोरिया व चारामा विकासखण्ड के पलेवा, बाड़ाटोला, शाहवाड़ा में आयोजित उड़द फसल के उन्नत तकनीकी प्रदर्शन जिसमें उन्नत किस्म, खरपतवार नियंत्रण तथा पौध संरक्षण तकनीकियों का अवलोकन संयुक्त भ्रमण दल द्वारा किया गया। कृषि महाविद्यालय कांकेर के अधिष्ठाता डॉ एन के रस्तोगी, सह प्राध्यापक डॉ जीवन लाल सलाम, वैज्ञानिक डॉ डी पी पटेल, वैज्ञानिक डॉ विनोद नायक एवं कृषि तकनीकी अनुप्रयोग एवं अनुसंधान संस्थान जबलपुर से आये वैज्ञानिक डॉ रंजीत सिंह एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सम्मिलित थे। भ्रमण के दौरान ग्राम देवरी बालाजी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत तकनीकी एवं योजनाओं की जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। इस दौरान बालाजी देवरी एवं समीपस्त ग्राम के 102 कृषक सम्मिलित हुए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button