Big StoryCity

तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव 1 व 2 नवंबर को, पदाधिकारियों को बांटी गई जिम्मेदारियां

रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति रायपुर चैप्टर द्वारा तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन 1 और 2 नवंबर को राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि आचार्य पं.हरीश मिश्रा जी इस आयोजन में मुख्य रूप से शामिल होंगे। वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल एवं महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि एकादशी उद्यापन के इस आयोजन में प्रथम दिन फलाहार एवं दूसरे दिन सभी आमजनों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। वही सचिव सरिता रेखानी ने जानकारी दी कि उद्यापन में 51 जोड़े शामिल होगे, जो भी व्यक्ति आयोजन में हिस्सा लेना चाहते है वे हेल्पलाइन नंबर 9827895533 पर संपर्क कर विस्तृत रूप से कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वही आयोजन को सफल बनाने हेतु सचिव सरिता रेखानी, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी हेमलता बंसल व सह प्रभारी कौशल्या गुप्ता, ।मधु अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button