Big StoryState

जेल अधीक्षकों के तबादले, सहायक जेल अधीक्षक, उपजेल अधीक्षक भी बदले

रायपुर। राज्य सरकार ने जेल अधीक्षकों तबादले एवं नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। एसएस तिग्गा जेल उप महानिरीक्षक को जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।अमित शांडिल्य जेल अधीक्षक जगदलपुर से रायपुर, आरआर राय जेल अधीक्षक दुर्ग से जगदलपुर, मनीष संभाकर जेल अक्षीक्षक जशपुर से केंद्रीय जेल दुर्ग (चालू प्रभार) अक्षय तिवारी जेल अधीक्षक बैकुंठपुर से जिला जेल सूरजपुर, मोखनाथ प्रधान, उप जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल रायपुर से अधीक्षक जिला जेल जशपुर, आरआर मातलाम उप जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल अंबिकापुर से केंद्रीय जेल दुर्ग, श्रीमती मधु सिंह उपजेल अधीक्षक केंद्रीय जेल रायपुर से केंद्रीय जेल जगदलपुर, बाल्मिकी ध्रुव उप जेल अधीक्षक उप जेल बीजापुर से जिला जेल रामानुजगंज, एके शुक्ला सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल जशपुर से उपजेल बीजापुर, एके वाजपेयी सहायक जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल बिलासपुर से केंद्रीय जेल अंबिकापुर, मनहरण गिरी गोस्वामी सहायक जेल अधीक्षक अंबिकापुर से केंद्रीय जेल बिलासपुर, श्रीमती सीमा उरांव सहायक जेल अधीक्षक जगदलपुर से उपजेल कटघोरा, मुकेश कुशवाहा सहायक जेल अधीक्षक कटघोरा से जिला जेल महासमुंद, श्रीमती पूजा तिवारी सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल राजनांदगांव से केंद्रीय जेल रायपुर, एसके आबिद रजा सहायक जेल अधीक्षक जगदलपुर से जिला जेल बैकुंठपुर, स्थानांतरित किए हैं। इसके साथ ही कई जेलों के प्रहरियों के भी तबादले किए गए हैं ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button