Big StoryNationalRAIPUR

शिक्षक आत्महत्या मामले में तीन गिरफ्तार, पूर्व मंत्री अकबर को अग्रिम जमानत नहीं

बालोद । प्रधान पाठक देवेंद्र ठाकुर के आत्महत्या मामले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा कहने वाले मदार खान उर्फ सनीम खान, प्रदीप ठाकुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव के प्राथमिक शाला के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार के आत्महत्या मामले में पुलिस अब एक्शन मोड पर है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रदेश के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर जिनके नाम का जिक्र सुसाइड नोट में था, उन्हें बड़ा झटका लगा है। मोहम्मद अकबर ने बालोद न्यायालय के समक्ष अग्रिम जगानत याचिका दर्ज की थी। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है। न्यायालय ने साक्ष्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए जमानत खारिज कर दी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button