Big StoryCity

युवक को बंधक बनाकर अधमरा होते तक पीटा, बदमाशों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

रायपुर। राजधानी में बदमाश कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में सामने आया है, जिसमें चार बदमाशों ने आपसी रंजिश पर एक युवक को बंधक बनाकर उसकी बेदम पिटाई की है। युवक की बेसबाल से अधमरा होते तक पिटाई करने के बाद भी बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। बदमाश युवक को अपनी कार में बैठाकर बेसबाल से पिटाई करते हुए मंदिरहसौद ले गए और वहां उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घटना 15 जुलाई की है।
पुलिस के मुताबिक प्रिंस बागड़े, अंशुल तथा उसके दो अन्य साथियों ने शंकर सिंह ठाकुर को अपने घर बुलाकर बंधक बनाया। इसके बाद दो लड़कों ने शंकर पर बेसबाल से ताबड़तोड़ हमला किया। बदमाशों के बीच फंसा शंकर लड़कों से मारपीट नहीं करने की गुहार लगाता रहा। बावजूद इसके बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। बेसबाल से मारपीट करने के बाद बदमाश शंकर को अंशुल की कार से जबरदस्ती अपने साथ बैठाकर मंदिर हसौद ले गए।



इस बात को लेकर था विवाद
पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक तीन साल पूर्व किसी मामले में शंकर ने प्रिंस, अंशुल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शंकर की शिकायत पर प्रिंस तथा उसके अन्य साथियों को जेल जाना पड़ा था। इस बात को लेकर बदमाश शंकर से नाराज थे और बदला लेने के उद्देश्य से शंकर की हत्या करने की नीयत से बंधक बनाकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की।
बदमाशों ने वीडियो बनाकर वायरल किया
इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों के मन में पुलिस के प्रति कितना भय है, शंकर के साथ मारपीट करने की बदमाशों ने बाकायादा वीडियो बनाई। वीडियो बनाने के बाद बदमाशों ने उसे वायरल भी कर दिया। बदमाशों को पकड़ने को लेकर पुलिस की गंभीरता नहीं दिख रही है। यही वजह है कि मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची और न ही फोरेंसिक टीम को इसकी जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button