April 26, 2026

आवारा कुत्तों का खतरा, बचाव के लिए बीरगांव निगम का एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन अभियान

0
98

बीरगांव । नगर निगम बीरगांव द्वारा 29 नवंबर शनिवार को एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र में आवारा एवं पालतू कुत्तों में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुत्तों को एंटी रैबीज़ वैक्सीन लगाई गई तथा पशुपालकों को रैबीज़ से बचाव और टीकाकरण की समय-सीमा के बारे में जागरूक भी किया गया। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण अवश्य कराएँ और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। नगर निगम बीरगांव द्वारा आगे भी इस प्रकार के नियमित टीकाकरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *