Big StoryCity

अवैध संबंध के शक में घर में सो रहे व्यक्ति पर लगाई आग, हत्या का आरोपी गिरफ्तार



राजनांदगांव। घर में सो रहे व्यक्ति पर पेट्रोल डाल कर आग लगा देने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पाया कि अवैध संबंध के शक के चलते उक्त घटना घटित हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। सूत्रों के अनुसार डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 11-12 जून की दरम्यानी रात ग्राम कन्हारपुरी निवासी अशोक कुमार लेंझारे जब सो रहा था तब अज्ञात आरोपी ने उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया था। जिसे गंभीर अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान गत दिनों उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। जिसके विवेचना क्रम मे शेष कुमार उईके, उम्र 53, पता- ग्राम चांदो को थाना लाकर पुछताछ किया। जिसने पुलिस को बताया कि कुछ वर्षो से अशोक कुमार लेंझारे उम्र- 48 साल, ग्राम कन्हारपुरी का उसकी पत्नि के साथ अवैध संबंध शक था, अशोक लेंझारे को बार बार समझाने पर उल्टा अशोक के द्वारा आरोपी शेष कुमार के घर ग्राम चांदो मे जाकर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।


पूर्व से हत्या की योजना बना रहा था


आरोपी परेशान होकर एक डेढ़ वर्ष पूर्व से अशोक कुमार लेंझारे की हत्या करने की योजना बना रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए वह 11 एवं 12 जून को चुना और दरम्यानी रात्रि करीबन 2 बजे अपने घर ग्राम चांदो से अपने साथ एक एल्युमिनियम के टीफिन डब्बा में पेट्रोल भरकर, एक नग टंगिया, एक लकड़ी के डंडा मे कपड़ा लपेटकर, एक नग लाईटर व एक छड़ का नुकीला हथियार बनाकर अशोक लेंझारे के घर ग्राम कन्हारपुरी के पास पहुंचा। जहां करीबन 3 बजे अशोक लेंझारे की घर का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में अशोक एवं उनका पत्नि सो रहे थी, आरोपी ने अशोक लेंझारे के ऊपर आरोपी ने पेट्रोल डाला जिसमे से कुछ पेट्रोल आरोपी के हाथ व पैर पर भी गिर गया। अशोक और अशोक की पत्नि के साथ हाथा पाई हुआ, आरोपी ने मसाल पर अपने पास रखे लाईटर से आग लगाकर अशोक के ऊपर आग लगा दिया। आग लगने से आरोपी के हाथ व पैर मे भी जला गया है। अशोक की मृत्यु आरोपी के द्वारा आग लगाने से जलकर हुई है। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये मेमोरण्डम के आधार पर अपने घर में छुपाकर रखे साक्ष्य सबूत को बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी को 22 जून को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button