kanker

जिलास्तरीय रैली एवं प्रदर्शन में 24 अक्टूबर को शामिल होगे टीचर्स एसोसिएशन चारामा के शिक्षक

चारामा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन चारामा की बैठक कर्मचारी भवन में जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला और ब्लाक अध्यक्ष बोधन साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई जिसमें 24अक्टूबर को जिला स्तरीय रैली कांकेर में सामूहिक अवकाश लेकर एल बी संवर्ग के प्रमुख मांग मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने,पूर्व सेवा को गणना करते हुए पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए जबकि भारत सरकार द्वारा 2सितंबर 2008को जारी आदेश समान 35वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20वर्ष में पूर्ण पेंशन करने तथा उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पात्र सभी एल बी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान का विभागीय आदेश करने की मांग शामिल है जायज मांगों को लेकर जिला स्तरीय रैली,धरना प्रदर्शन में सामूहिक अवकाश लेकर शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन चारामा ने की है बैठक में जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला पदाधिकारी पुरुषोत्तम सोनवंशी,राजेंद्र खुडश्याम, मनीष तिवारी,ब्लाक संयोजक पुरुषोत्तम मेश्राम,अध्यक्ष बोधन साहू ,उपाध्यक्ष चिंतामणी यादव,पवन जैन,कोषाध्यक्ष नीलू रजक,सचिव धर्मेन्द्र साहू,महामंत्री हरि सौंदर्य,प्रवक्ता मिथलेश कर शर्मा,अमित सक्सेना , बसंत लांजेवार,इंद्राणी कटेंद्र,उमेश्वरी अवस्थी एवं किरण पटेल उपस्थित रहे l


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button