Uncategorized

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को Z+ सुरक्षा देने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ जिला भीम आर्मी अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


घरघोड़ा। शुक्रवार को रायगढ़ जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भीम आर्मी संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को जेड+ की सुरक्षा और उनके ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। रायगढ़ जिला भीम आर्मी अध्यक्ष माखन दास के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते समय जिला महासचिव बसंत लहरे, जिला उपाध्यक्ष मानसाय डहरिया , संतराम भारद्वाज, विजय कुमार यादव, जिला महासचिव नरेंद्र बंजारे , उपेंद्र खटकर, प्रगतिशील सतनामी समाज के अध्यक्ष लीलाधर बानू खोटे सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपा गया। इसकी जानकारी प्रदेश संयोजक राजकुमार जांगड़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button