politics

झूठे घोषणापत्र से कांग्रेस सत्ता में आई : कौशिक

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने अपने झूठे घोषणा पत्र को लेकर सत्ता में तो आ गयी, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं कर सकी, जिसके कारण प्रदेश की जनता के साथ-साथ अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का भी भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उठ चुका है। एक बयान में श्री कौशिक ने कहा है कि भूपेश बघेल के चलते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं आने वाली है। कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार संगठन और सत्ता में अंतर्द्वंद में उलझी खुद भरोसे के संकट से जूझ रही है, जो जनता के सामने समय-समय पर उजागर हो ही जाता है। भूपेश बघेल के शासन में आज प्रदेश की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिये भी तरस रही ह उन्हें न बिजली मिल पा रहा है, न ही पानी, प्रदेश की संड़के पूरी तरह बदहाल है, और अब जनता का भरोसा भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर से उठ चुका है यही कारण आज वे स्वयं सड़क बनाने का बीड़ा उठा रहे हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button