Big StoryCity

लाईफ स्टाईल ने रायपुर में लॉन्च किया अपना दूसरा रिटेल स्टोर

रायपुर। लेटेस्ट ट्रेंड्स के लिए भारत के अग्रणी फैशन स्टोर, लाईफस्टाईल ने सिटी सेंटर पांडरी, रायपुर में अपना नया स्टोर लन्च किया है। यह स्टोर दो मंजिलों में 24,000 वर्गफीट में फैला है और फैशन रिटेल के लिए विकसित होते बाजार, रायपुर में लाईफस्टाईल का दूसरा स्टोर है। लाईफस्टाईल के इस नए स्टोर में ग्राहकों को शपिंग का सुगम अनुभव मिलेगा। उन्हें यहाँ 100 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स और लेटेस्ट ट्रेंड्स उपलब्ध होंगे।




इस नए स्टोर के बारे में श्री देवराजन अइयर, एग्जि़क्यूटिव डायरेक्टर एवं चीफ एग्जि़क्यूटिव अफिसर, लाईफस्टाईल ने कहा सिटी सेंटर पांडरी, रायपुर में हमारे दूसरे स्टोर की शुरुआत यहाँ के जीवंत समुदाय के लिए शपिंग का अनुभव बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। हमें लाईफस्टाईल के उत्पादों की विशाल श्रृंखला यहाँ पेश करने की खुशी है, ताकि हम अपने ग्राहकों की विभिन्न तरह की रुचियों और पसंदों को पूरा कर सकें। यहाँ क्योरेटेड फैशन लाईंस, नए ब्रांड्स का संग्रह, लेटेस्ट फैशन का प्रदर्शन करने वाली विशाल डिजिटल स्क्रीन और बेस्ट इन-क्लास स्टोर फिक्सचर्स का अनुभव प्राप्त होगा, जिनके कारण लाईफस्टाईल स्टोर शहर में शपिंग के लिए अग्रणी फैशन डेस्टिनेशन है। इस स्टोर में ग्राहकों को अग्रणी फैशन ब्रांड्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी, जिनमें जिंजर, मेलांज, ओनली, वेरो मोडा, फोरका, कपा, लीवाईस, यूएस पोलो, अमेरिकन ईगल, कोड, जैक एंड जोन्स, रेयर रैबिट, सीलिओ, यूनाइटेड कलर्स अफ़ बेनेटन, जूनियर्स, गेस, अरमानी एक्सचेंज, फसिल, कलरबार, लैक्मे आदि शामिल हैं।
यह स्टोर ग्राहकों को इंटरैक्टिव और रोचक टेक्नोलजी की मदद से अनेक सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें एक सेल्फ चेक-आउट कीओस्क है, जिसके द्वारा ग्राहक अपने सामान की बिलिंग खुद कर सकते हैं और कुछ ही स्टेप्स में उसके लिए भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा क्लिक एंड कलेक्ट एक अम्नीचौनल सुविधा है, जिसके द्वारा ग्राहक अपना अर्डर अनलाईन देकर सामान अपनी पसंद के लाईफस्टाईल स्टोर जाकर कलेक्ट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button