Big StoryCity

रायपुर लोकसभा : जनता से सुझाव के लिए बृजमोहन ने जारी किया नंबर

रायपुर। रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से सतत संवाद बनाए रखने के लिए एक अभिनव प्रयोग किया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर 9238727200 जारी कर रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समृद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आज प्रेसवार्ता कर बृजमोहन अग्रवाल ने यह जानकारी दी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुझाव के साथ समस्याओं का समाधान भी होगा। मैंने मोबाइल नंबर क्षेत्र की जनता के साथ साझा किया है। भारतीय जनता पार्टी का मकसद समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की जीवन में खुशहाली लाना है। उसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं। इस पहल से रायपुर की आवाज दिल्ली तक आसानी से पहुंच सकेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button