gharghoda

बिहान योजना से बदली सावित्री की किस्मत, मजदूरी से खुद के व्यवसाय तक का सफर

तमनार/सामारुमा (गौरीशंकर गुप्ता) । ग्राम पंचायत सामारुमा /पूंजीपपथरा की बिहान योजना से जुड़ी हुई सावित्री धोबा जो कि कभी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी बिहान योजना में जोड़ने के बाद समूहों से लघु ऋण लेकर अपना छोटा-मोटा बिजनेस की शुरुआत की आज बड़ी ऋण लेकर बड़े पैमाने में सेंटरिंग प्लेट का कार्य कर रही है।



वर्तमान में 600 प्लेट है इनके पास और खुद क़े गाओं और आसपास के सभी गांव में इनका सेंटरिंग का कार्य चल रहा है आज इनका सलाना आए 120000 रुपए है साथ ही दीदी गांव में बिहान की सक्रिय महिला का कार्य भी करती है जिससे इनको सालाना आय 22920 प्राप्त होते हैं।

आई की बात करें तो टोटल इनकम 142920 सलाना इनकम प्राप्त होता है विहान योजना से जुड़कर स्वयं आत्मनिर्भर बनी एवं अपने बच्चों का भरण पोषण आवश्यकताओं को पूरा करना संसाधनों में कमी नहीं इन सब के पीछे बिहान योजना का सबसे बड़ा योगदान रहा सावित्री दीदी ने बिहान योजना का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button