May 9, 2026

रायपुर में “द केरला स्टोरी 2” का विशेष शो, 274 से अधिक महिलाओं ने देखी फिल्मी

0
रायपुर में “द केरला स्टोरी 2” का विशेष शो, 274 से अधिक महिलाओं ने देखी फिल्मी

रायपुर ।रायपुर: 18 मार्च को अम्बुजा मॉल में स्वामी विवेकानंद विचार मंच, रायपुर महानगर के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद देवदत्त द्विवेदी की अगुवाई में फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का विशेष निशुल्क प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 274 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता फैलाना और सकारात्मक बदलाव लाना था, ताकि समाज के लोग स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति सतर्क रह सकें। स्वामी विवेकानंद विचार मंच के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सतर्क करने में सहायक होते हैं।” इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed