Big Storypolitics

पायलट ने कहा- यह आम चुनाव देश को बचाने की लड़ाई

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, यह चुनाव सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ ही नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं तो मुद्दा है ही साथ ही यह लड़ाई देश को बचाने की है। आज देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा है।
यह चुनाव साधारण नहीं है। राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों के सम्मेलन में श्री पायलट ने कहा, निर्वाचित सरकारों के मुख्यमंत्रियों को आचार संहिता लगने के बाद गिरफ्तार किया जा रहा। प्रमुख विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए उसके बैंक के खातों को सीज कर दिया गया है। जहां पर हमारा भाजपा के सीधा मुकाबला है। वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व और बढ़ जाता है। यह डबल इंजन के सरकार की बात करते हैं। मणिपुर जल रहा वहां डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नहीं जाते क्योंकि वहां लोकसभा की ज्यादा सीटें नहीं हैं। उन्होंने कहा, रायपुर लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार युवा है। एनएसयूआई से लेकर विधायक तक में उन्होंने आपके साथ संघर्ष किया है। उनको रायपुर से सांसद बनाकर भेजना हर कांग्रेस के कार्यकर्ता का दायित्व है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस ने रायपुर में विकास उपाध्याय जैसे कर्मठ युवा को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मोदी के कुशासन वादाखिलाफी को लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा हमारी पार्टी ने जो हर वर्ग के लिये वादा किया है। उसको भी जनता तक पहुंचाना है। रायपुर में हम नया इतिहास लिखेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। रायपुर में नया इतिहास लिखना है। विकास उपाध्याय ने कहा, पार्टी ने मुझे नहीं हर कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button