gharghodaSports

राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में बिलासपुर के तैराकों का दबदबा रहा

पुरुष वर्ग में परमानंद बिलासपुर एवं महिला वर्ग में अनीता कुर्रे सारंगढ़ सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे




घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।
छत्तीसगढ़ राज्य पैरा तैराकी संघ बिलासपुर पैरा स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़, रायपुर एवं जिला पैरा तैराकी संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित बिलासपुर नगर में 28 अक्टूबर 2025 को 12 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता संजय तरण पुष्कर मुंगेली नाका बिलासपुर में संपन्न हुआ उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 जिलों के दिव्यांग महिला पुरुष तैराक 165 एवं कोच/ मैनेजर/ सहयोगी 25 कुल 190 ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में परमानंद बिलासपुर एवं महिला वर्ग में अनीता कुर्रे सारंगढ़ सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे उक्त प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 28 अक्टूबर 2025 को सायं काल 4:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती पूजा विधानी महापौर नगर निगम बिलासपुर अध्यक्षता नीरज जी डी एफ ओ बिलासपुर विशिष्ट अतिथि श्री संतोष कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि बिलासपुर श्री तिलकेश भावे जेडी समाज कल्याण बिलासपुर श्री अजीत सिंह भोगल जी संरक्षक छ.ग.विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर रहे कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री पंकज तिवारी अध्यक्ष ओलंपिक संघ बिलासपुर श्री धनीराम यादव अध्यक्ष पीटीआई संघ बिलासपुर श्री डीकेश टंडन सचिव पैरा स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ रायपुर श्री राकेश ठाकुर सचिव व्हीलचेयर रग्बी रायपुर श्री मिलन साहू नशा मुक्ति केंद्र मोपका बिलासपुर उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव बहादुर जायसवाल गणेश यादव देवेंद्र सिंह गणेश कुमार यादव आनंद जायसवाल अखिलेश कौशिक गोपाल यादव शेखसमीर सुदीप जांगड़े प्रमोद फरीकार गजेंद्र सिंह का सहयोग रहा स्वागत भाषण श्री सूरज यादव महासचिव छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर संचालन वसीम राजा एवं राजेश साहू द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन सुश्री दुर्गा यादव तैराकी प्रशिक्षक वीर हनुमान सिंह अवॉर्डी द्वारा किया गया 25 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता 15 से 18 नवंबर 2025 हैदराबाद में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराकों का चयन किया गया है । उक्त जानकारी सूरज यादव महासचिव छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button