Big StoryState

आकर्षक लुक के साथ नया राशनकार्ड, जल्द पहुंचेगा हितग्राहियों के पास


रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद अब राशनकार्ड भी बदल दिए गए। नई डिजाइन एवं बहुरंगों के साथ नया राशन कार्ड आकर्षक लुक में आया है। राशनकार्ड 5 कैटेगरी अन्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता, नि:शक्त एवं सामान्य परिवार के हितग्राहियों के लिए है। सभी राशनकार्ड में सफेद एवं हरा रंग कामन है, वहीं कैटेगरी के अनुसार अन्य रंगों में लाल, संतरा, भगवा, पीला एवं गुलाबी रंग का उपयोग किया गया है। सभी राशनकार्ड के कवर पेज की बार्डर लाइन भी अलग-अलग रंगों की है। इस तरह नये राशनकार्ड काफी आकर्षक लुक में छपे हैं, जो हितग्राहियों को भी आकर्षित करेंगे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button