Big StoryCSCSSports

सीनियर मेंस क्रिकेट में शुभम और अजय की शानदार पारी

रायपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुच्चेरी द्वारा सीनियर मेंस इंटर स्टेट मल्टी डे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन 28 अगस्त से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा दो दिवसीय मैच (31 अगस्त से 01 सितंबर) पुदुच्चेरी में पुदुच्चेरी के विरुद्ध खेला गया। पहले दिन छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पुदुच्चेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 64.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 264 रन बनाए। पुदुच्चेरी टीम की ओर से आकाश ने 80 रन तथा रितेश ने 64 रनों का योगदान दिंया। छत्तीसगढ़ की ओर से शुभम अग्रवाल ने 4 विकेट तथा अजय मंडल ने 3 विकेट लिए। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 9 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से भुपेन लालवानी 17 रन तथा ऋशभ तिवारी 10 रन बनाकर पीच पर मौजूद है। पहले दिन की समाप्ति तक पुदुच्चेरी ने 238 रनों की बढत प्राप्त कर ली है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button