Big StoryCity

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने संभाला पदभार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक गोपाल टावरी एवं राजेश अग्रवाल, पूर्व सहसंयोजक अभिषेक शर्मा, संतोष रामानी, यश शर्मा सहित प्रदेशभर से आए आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिव चंद्राकर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आर्थिक प्रकोष्ठ संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह जानकारी मिथिलेश सिंह पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button