City

मूर्तिकार अंकुश ने बनाई दक्षिण सूडान में शहीद हुए जवान की 10 फीट ऊंची प्रतिमा

भिलाई। दक्षिण सूडान में शहीद हुए नायक युवराज सिंह की 10 फीट ऊंची नयनाभिराम प्रतिमा का निर्माण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुश देवांगन ने किया है। ग्राम पांहदा ब्लॉक पाटन में इसे 13 जुलाई को उनके शहीद दिवस पर उद्घाटित किया जाएगा। युवराज सिंह भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट में अपने अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य निर्वहन के दौरान वर्ष 2020 में शहीद हुए थे। शहीद युवराज की भव्य, विशालकाय और हूबहू प्रतिमा के निर्माण पर पांहदा गांव के गणमान्य नागरिकों तथा परिवार के लोगों ने मूर्तिकार को धन्यवाद दिया है। ज्ञात हो कि मूर्तिकार अंकुश देवांगन समकालीन भारतीय कलाजगत के एक शीर्षस्थ स्तंभ हैं। उनके द्वारा बनाई गई कुछ विशिष्ट कलाकृतियों का उल्लेख वैश्विक स्तर पर की जाती है। इनमें दल्ली राजहरा स्थित छ: मंजिली इमारत जितना ऊंचा कृष्ण-अर्जुन-भीष्म पितामह का विश्व का सबसे बड़ा लौहरथ, रायपुर के पुरखौती मुक्तागन में बना दुनिया का सबसे लंबा भित्तिचित्र तथा दुनिया की सबसे छोटी मूर्तियां प्रमुख है। अंकुश छत्तीसगढ़ राज्य के पहले कलाकार हैं जो संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के ललित कला अकादमी में बोर्ड मेम्बर बने हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button