Big StoryNationalState

साय मंत्रिमंडल सभी विधायकों के साथ दिल्ली में, आज मोदी के शपथ ग्रहण के बनेंगे साक्षी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार शाम को होने वाले शपथ ग्रहण में प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार का पूरा मंत्रिमंडल, सभी विधायक, नवनिर्वाचित और निवृतमान सांसद तथा प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तो पहले से ही दिल्ली में हैं, अब मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, विधायक और भाजपा नेता शनिवार को सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग विमानों से दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रदेश के कुछ पदाधिकारी सुबह जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा ने उन राज्यों के मंत्रियों और विधायकों को भी न्योता दिया है, जहां पर भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ को भी बड़ा न्योता मिला है। दिल्ली से जिन लोगों को बुलाया गया है, उसमें प्रदेश का पूरा मंत्रिमंडल और विधायक मिलाकर 54 लोग, प्रदेश संगठन से सभी पदाधिकारी मिलाकर 50 लोग, 35 जिला अध्यक्ष, 10 नए सांसद और आधा दर्जन निवृतमान सांसद, प्रदेश में रहने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।




ये पहुंचे दिल्ली

जिन नेताओं को आमंत्रण मिला है, उसमें सबसे अहम प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव पहले से ही दिल्ली चले गए थे। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर मंत्री और विधायक दिल्ली पहुंच गए। सभी सांसद भी दिल्ली में हैं। निवृतमान सांसद, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी शनिवार को यहां से दिल्ली से लिए उड़े और वहां पहुंच गए। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और कुछ और पदाधिकारी रविवार सुबह यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button