Big StoryRAIPUR

ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर मल्टी फंक्शन कॉप्लेक्स दुर्ग स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन

रायपुर। गुरुवार 24 अक्टूबरको दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन , यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ मल्टी फंक्शन कॉप्लेक्स/दुर्ग स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई- स्पैड से बचाव एवं शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , ट्रेन , इंजन एवं पावर कर में आग से बचाव, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा मानसून के पश्चात एवं शीतकाल से पहले बरती जाने वाली सावधानियां , ऑटोमेटिक सिगनलिंग में कार्य करने के लिए दी जाने वाली प्राधिकार और चालक द्वारा ली जाने वाली सावधानियां। एस ई सी रेलवे की सामान्य और सहायक नियम पुस्तिका 2013 की परिशिष्ट और शुद्धि पत्र संख्या 59 पर चर्चा, एल एच बी ट्रेन में लाइन फैलियर एवं उसका निवारण, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशमन यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन।
इस संरक्षा सेमिनार में सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर एवं प्रवीण कुमार , सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा त्रिनाथ मोहंती , संरक्षा सलाहकार/विद्युत, संजीव कुमार सिंह, संरक्षा सलाहकार/इंजीनियरिंग तथा भूपेश साहू, संरक्षा सलाहकार/यांत्रिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 78 लोगों ने भाग लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button