June 11, 2026

छत्तीसगढ़ से ओडिशा जा रही बस में लूट, हथियार की नोंक पर हुई वारदात

0
छत्तीसगढ़ से ओडिशा जा रही बस में लूट, हथियार की नोंक पर हुई वारदात

सरायपाली । झारखंड से ओडि़शा जा रही बस में लूट की घटना हुई है। पिस्टल की नोंक पर यात्रिय़ों के साथ लूट की वारदात की गयी है। बस रायपुर से बरगढ की ओर जा रही थी। इस दौरान यात्री बस को बीती रात डकैतों ने अपना शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक झिलमिला चौक में ये पूरी घटना को अंजाम दिया गया है।
लुटेरों ने बस रोककर फि़ल्मी स्टाइल मे पिस्टल की नोक में लूट की घटना की। लूट की जानकारी घटना के बाद पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महासमुंद पुलिस ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग कट्टा, 17 नग कारतूस, दो नग मोटर साइकिल, एक नग मोबाइल तथा लूटी गई नगदी रकम 7200 रुपए बरामद किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *