June 10, 2026

योगमय हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

0
योगमय हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

26 जनवरी को भारतीय योग संस्थान,रायपुर के केंद्रों में वसंतोत्सव और गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें गायत्री नगर, र्स्वणभूमि , कटोरा तालाब,कृष्णा नगर, बुढातालाब , आक्सीजोन , भैरव सोसाइटी आदि में योग के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। सभी योग केंद्रों में गुरूओं के मार्गदर्शन में शानदार आयोजन किया गया। सभी केंद्रों में कार्यक्रम के लिए सम्मानित गणमान्य को मुख्य अतिथि बनाया गया था ऑक्सीजोन योग केंद्र में डॉ आशुतोष गुप्ता जो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कैंसर डिपार्टमेंट के हेड है उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आज के समय में स्वस्थ रहने योग को जीवन से जोड़ने का संदेश दिया । सभी केंद्रों में संपूर्ण योग साधना जिसमें आसन,प्राणायाम और ध्यान जिसमें तन और मन को स्वस्थ रखने की विद्या से अवगत कराया गया एवं योगाभ्यास के पश्चात देशभक्ति गीतों पर बड़े ही आकर्षक कार्यक्रम हुए । . सभी योग केंद्रों में मुख्य अतिथियों द्वारा केंद्र प्रमुखों का सम्मान किया गया,भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय पदाधिकारी आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री राजेश डागा जी ने सभी केंद्र प्रमुखों को उनके निष्काम सेवा के लिए प्रोत्साहित किया एवं मुकेश सोनी ने योग केंद्र को एक मंदिर की तरह और वहां के केंद्र प्रमुखों को देवी देवताओं की संज्ञा देते हुए पूजने योग्य बताया ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदेशना मेने,वंदना आहूजा,पिंकी जैन,के आर साहू,प्रभा शर्मा,नीलम नवलानी,किरण प्रसाद,रिया फतनानी,कंवलजीत कौर ,लता चौधरी, गीताजंली बाग,हर्षपाल जी,विश्वकर्मा, सिंटू पटेल का विशेष योगदान रहा ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *