Big StoryCity

विकास ट्रैक्टर से पहुंचे नयापारा, चुनाव को लेकर बनी रणनीति

रायपुर। लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय अपने चुनाव प्रचार के लिए अभनपुर दौरे पर पहुंचे। अभनपुर के अंतर्गत आने वाले तीन ब्लाकों की बैठक ली। अभनपुर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। वहां से ट्रैक्टर चलाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे। उनके साथ ट्रैक्टर पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
अभनपुर स्थित सद्भावना कुटीर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की। वहां से नयापारा स्थित पूर्व विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां नयापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। तोरला स्थित धनेंद्र साहू के निवास स्थान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में विकास उपाध्याय ने कहा, कांग्रेस ने किसान न्याय गारंटी अपने घोषणापत्र में जारी की है। इसका अधिक से अधिक प्रचार करने की आवश्यकता है। गांव-गांव के घर-घर में जाकर कांग्रेस की किसान न्याय गारंटी, श्रमिक न्याय गारंटी, महिला न्याय गारंटी के बारे में आम जनों को बताना है। हर कार्यकर्ता अपने घर पर कांग्रेस का झंडा एवं न्याय गारंटी का पोस्टर अवश्य लगाए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, उधोराम वर्मा, राजेश चौबे, मनोज कंदोई, शशि भूषण, ब्रह्मानंद ठाकुर, गिरधारी साहू, विद्याभूषण सोनवानी, सौरभ शर्मा, चंद्रहास साहू, डोमन साहू, राजू शर्मा, धनराज मध्यानी, श्रवण चंद्राकर, अरुणा शुक्ला, शीला कालड़ा, रानी साहू, जीत सिंह सहित सैकड़ों कर्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button