Big StoryNational

किसान महासम्मेल में गरजे राजनाथ, कहा- कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार

“छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है”



रायपुर। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने पांच साल में बर्बाद कर दिया था। छत्तीसगढ़ को फिर से विकास के रास्ते पर लाने का काम भाजपा की साय सरकार ने महज 100 दिनों के अंदर ही कर दिया है। साय सरकार ही किसानों के विकास के लिए काम कर रही है।
साइंस कॉलेज के मैदान पर राजनाथ सिंह ने कहा, पिछले साल दिसंबर में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया और यहां पर पहली बार आदिवासी सीएम विष्णुदेव साय बने, छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है”। मैं अभी उनको बोलते हुए देख रहा था, मैं नहीं जनता था कि श्री साय इतना अच्छा बोलते हैं।

साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास को वापस पटरी पर लाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला था, यह आप सभी जानते हैं, लेकिन भाजपा सरकार में विकास होता है, यह आप सबने पहले भी देखा है और आगे भी देखेंगे। श्री सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है। हमें अपने किसानों को बढ़ाना पड़ेगा, तब छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ सकेगा। किसान चाहे तो मिट्टी से सोना निकाल सकते हैं। किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारी सरकार खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button