Big StoryCSCSSports

CCPL : राजनांदगांव की सीसीपीएल में पहली जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग के तीसरे दिन रविवार को शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजनांदगांव पैंथर्स तथा बिलासपुर बुल्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें बिलासपुर को हार का सामना करना पड़ा। राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। बुल्स के अभिजित ताह ने सर्वाधिक 35 रन तथा मोहित राउत ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं पैथर्स की ओर से धनंजय यादव और अजय मंडल ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स निर्धारित 13.5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। पैंथर्स की ओर से अभिमन्यु सिंह ने 41 गेंदों में शानदार 76 रन व आशीष डहरीया ने 36 गेंदों में 57 रन बनाए। वहीं बिलासपुर बुल्स की ओर से रुद्रप्रताप ने 1 विकेट प्राप्त किए।
मैच के पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द मैच : अभिमन्यु सिंह
मोस्ट सिक्सेस : आशीष डहरीया
सुपर स्ट्रायकर : मोहित राउत
परफेक्ट कैच : प्रतिक यादव



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button