Big StorygharghodaState

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” : खरसिया में अवैध कबाड़ से भरे ट्रक व माजदा पर कार्रवाई

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर सख्त कार्रवाई की है।



21 फरवरी की शाम थाना खरसिया पुलिस को ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट के पास संदिग्ध हालत में वाहनों में कबाड़ लोड होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

वाहन क्रमांक CG 13 N 7028 के चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उसे जाने दिया गया। वहीं ट्रक क्रमांक OR 06 H 7626 और माजदा वाहन CG 13 AZ 0819 में भारी मात्रा में कबाड़ लोड मिला, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए दोनों वाहनों और कबाड़ के संबंध में थाना खरसिया पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और चोरी व उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक अशोक सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button