Big StoryCSCSSports

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रमोद शंकर शर्मा मैच ऑब्जर्वर नियुक्त

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे टेस्ट मैच के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रमोद शंकर शर्मा को मैच ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यह मैच 16 से 20 अक्टूबर तक एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम, बेंगलूरु में खेला जा रहा है। इसके पूर्व बीसीसीआई द्वारा राजेश दवे, अवधेश गुप्ता, जीएस मूर्ति, योगेश शाह तथा दिनेश मिश्रा को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया जा चुका है। प्रमोद शंकर शर्मा मैच पूर्व बेंगलूरु में ग्राउण्ड से सम्बन्धित कार्यो, ग्राउण्ड इक्यूपमेन्ट, सिक्यूरटी फॉर टीम एवं मैच ऑफिसियल असीस्टेंश, मैच ऑफिसियल्स, प्लेयर ड्रेसिंग रूम, अम्पायर एवं रेफरी ड्रेसिंग रूम, मैच में भोजन व्यवस्था, मिडिया अरेंजमेंट, प्रिन्ट मिडिया अरेंजमेंट, टेलीविजन कवरेज अरेंजमेंट, अरेंजमेंट फॉॅर रेडियो कवरेज, प्राईज डिस्टीब्यूशन सेरेमनी अरेंजमेंट, टीम हेतु प्रेक्टिस व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का ऑब्जरवेशन कर रहें हैं ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button