kanker

वृद्ध बैगा की हत्या करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

कांकेर। आज पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 14 अक्टूबर को थाना कोरर में मृतक सुगनूराम उसेण्डी पिता स्व० सन्नूराम उसेण्डी उम्र 70 वर्ष साकिन बांसकुण्ड का शव घटना स्थल ग्राम बांसकुण्ड स्कूल पारा में खेल मैदान के पास रास्ते में किनारे पर पाया गया था मृतक के बोनो पैर के घुटना के नीचे चोट दोनो हाथ कोहनी के नीचे एवं बायी तरफ माचे में चोट व गले में दाहिने साईड गहरा चोट था खून निकलकर जमीन पर फैला हुआ था।मृतक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी वस्तु या धारदार हथियार से हाथ पैर व गले से प्राण घातक चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया। मर्ग पंचनामा के दौरान डांक्टर द्वारा दी गई शव पीएम रिपोर्ट में मृक्क के शरीर में आई चोटो व खून अत्याधिक बहने से हत्या की प्रकृति का होना लेख किये है तत्पश्चात अपराध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पाये जाने पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के निर्देशन में एवं एसडीओपी मोहसिन खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोरर के द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ भी की गयी। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक बैगा गुनिया का काम करता था मृतक का भतीजा रंजीत उसेण्डी के पिता के मृत्यु तीन साल पहले घर बनाते समय बीमार होने से हुई थी इसी प्रकार गांव के रहने वाले एवं रंजीत उसेण्डी के साथ एक ही स्कूल में पढे प्रकाश दरो एवं सुनील उईके के पिता की भी मौत पेड से गिरने से हुई थी उक्त तीनों के पिता की अकस्मात मौत होने से तीनों मृतक सुगनूराम उसेण्डी पर शक करते थे की इसी के जादू टोना के कारण उनकी अकस्मात मौत हुई है। रंजीत उसेण्डी एवं प्रकाश दरों का खेत आसपास ही है घटना के तीन चार दिन पूर्व दोनो खेत के पास मिले और आपस में बात किये कि सुगनूराम उसेण्डी के कारण हम दोनो और सुनील के पिता की अकस्मात मौत हुई है अतः उसे मारेंगे, शाम को नदी किनारे मिलते है सुनील को भी वही बुला लेते है तत्पश्चात शाम को नदी किनारे तीनों रंजीत, सुनील एवं प्रकाश मिले और योजना बनाए कि शनिवार या रविवार को मौका देखकर सुगनूराम की हत्या करना है। शनिवार को प्रकाश और सुनील मुक्क सुगनूराम को उसके घरघर जाकर देखे तो वे घर में नही था फिर तीनों ने योजना बनाए कि रविवार के दिन मारेंगे। शीतला मंदिर (खेल मैदान) के पास सुनील उईके का घर है वहा पर दारू और चिकन मटन की पार्टी किये। पार्टी में सुनील उईके एवं उसके दोनो सगे भाई जगदीश और अमित भी थे पार्टी में कौशल मरकाम, तुलेश्वर, सुनाराम, जानसिग दर्रो भी आये थे लेकिन तुलेश्वर, सुनाराम, जानसिग दर्रो पार्टी से जल्दी निकल गये घर में सुनील, प्रकाश, अमित, जगदीश एवं कौशल ही थे शाम को रंजीत ने सुनील को फोन किया की सुगनूराम शीतला मंदिर के पास से अपने घर तरफ जा रहा है जल्दी आओं वही पर उसे मारेंगे जिस पर सुनील अपने घर से टांगी लेकर प्रकाश के साथ शीतला मंदिर के पास गया वहा पर प्रकाश और रंजीत ने भी वही पर पड़े बास के डण्डों को उठाया और सुगनूराम के पीछे जाकर तीनों लोगो ने मिलकर टांगी लाठी डण्डे से मारपीट किये जो नीचे गिर गया तो भाग गया तब रंजीत अपने घर और प्रकाश और सुनील, सुनील के घर तरफ गये घर पे पार्टी कर रहे कौशल अमित और जगदीश को बताये कि सुगनू को हम लोग लाठी डण्डे से मारकर हत्या किये है वो वही रास्ते में पडा है पता नही जिंदा है की मर गया तब पांचों लोग फिर सुगनू राम के पास गये और सब मिलकर फिर उसे लाठी डण्डा हाथ मुक्का से मारपीट किये और मर जाने पर शव को उठाकर रास्ते के किनारे फेक दिये। प्रकरण में आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी एवं बांस के डण्डे एवं खून लगे कपडे जप्त किये गये है। आरोपीयों द्वारा योजना बनाकर मृतक की हत्या की गई है सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1) के अतिरिक्त पृथक से धारा 238,61 (2), 3(5) बीएनएस जोडी गई है। आरोपियों के विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से 6 आरापियों को गिरफ्तार किया गया है।कार्यवाही में यह रहे शामिल थाना प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता, एसआई कोशमा, प्र०आर० कन्हैया पटेल, लकेश रावटे, योगेश मण्डावी, गम्भीर पाण्डे एवं आरक्षक क्रमांक 735,2345,1100,883,668 द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today