Big StoryCity

धान खरीदी 1 नवंबर से की जाए और समय भी बढ़ाया जाए : दीपक बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, 14 नवंबर से धान खरीदी के निर्णय से सरकार की नीयत में खोट साफ नजर आ रहा है। सरकार ने 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि पहले ही सरकार धान खरीदी 14 दिन कम करेगी। यदि शुरुआत देर से की जा रही है, तो खरीदी की अंतिम तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर बिक सके। प्रदेश सरकार को खरीदी एक नवंबर से ही करनी चाहिए और समय भी बढ़ाना चाहिए।
श्री बैज ने कहा कि इस वर्ष धान की खरीदी 3217 रुपए में करे, क्योंकि 3100 रुपए भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रुपए बढ़ा दिया है। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था, लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रुपए में धान खरीदी की थी। श्री बैज ने कहा, सरकार किसानों का बकाया राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान दीपावली से करें ताकि किसान दीपावली मना सकें।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button