June 10, 2026

ऑपरेशन “मुस्कान” : रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी को जेल

0
ऑपरेशन “मुस्कान” : रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी को जेल

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत रायगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुम नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों मामलों में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



जूटमिल थाना कार्रवाई:
जूटमिल क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय बालिका को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से सकुशल बरामद किया। मामले में आरोपी सनत कुमार भट्ट (20) के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई। इस सफलता में थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक शशिभूषण साहू और रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूंजीपथरा थाना कार्रवाई:
15 वर्षीय लापता बालिका को अंबिकापुर के खरसिंया नाका चौक के पास से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल और पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है, और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *