Big StoryCity

सीएम साय के जन्मदिन पर सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में महाआरती व महाभंडारा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी की भव्य महाआरती एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। महाआरती में मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इसके पश्चात प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार राठी, संजय तिवारी, महेंद्र सिंघानिया, अंकित राठी, महावीर गोलछा, सुब्रत घोष, मोनू आहूजा, पूजा शर्मा, रोशनी मिश्रा, योगेश चांडक, श्वेता सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button