Big StoryRAIPUR

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह कल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह 17 जुलाई बुधवार सुबह 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज के पास आमनाका रायपुर में होगा। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी, महासचिव प्रकाश गोलछा, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन का हाई कोर्ट अधिवक्ता सुनील ओटवानी के समक्ष शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में सांसद रायपुर एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ बृजमोहन अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए महासचिव प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल होने सभी सराफा पदाधिकारियों,सदस्यों एवं व्यवसायियों से अपील की है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button