Big StoryState

अब परिजनों से वीडियो कॉल से भी बात कर पाऐंगे कैदी

22 को रौशन होंगे जेल, बंटेगी मिठाई, मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण




  • रायपुर । छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों को अपने परिजनों से मिलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रत्यक्ष मुलाकात के साथ वीडियो कॉल के जरिए भी मुलाकात का मौका दिया जा सकता है। इस बात के संकेत प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए। विजय शर्मा बुधवार को रायपुर केंद्रीय जेल का दौरा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने जेल में बंद कैदियों से बातचीत की। जेल निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने वह सेल भी देखा, जहां वह खुद कभी बंद थे।
    उन्होंने कहा की कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात की मौजूदा व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरा देश राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाएगा, लिहाजा जेलों में भी खुशियां मनाई जाएगी। जेल को रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा और कैदियों में मिठाई बांटी जाएगी। उन्होंने जेल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरकों में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों द्वारा संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग एवं प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियो के स्वास्थ्य के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली तथा अधिकारियों से दवाई की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके खानपान के बारे में पूछा। उन्होंने जेल के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button