Big StoryState

बिन मौसम बरसात से लौटी ठंड, छूटी कंपकंपी

रायपुर।  शहर में दो दिन से छाए बादल शाम होने के बाद मध्यम रूप से बरस पड़े। बारिश के साथ ठंड की वापसी हुई और लोगों की कंपकंपी छूट गई। बादलों की वजह से दो दिन से धूप नहीं निकली है, तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। सुबह के वक्त धुंध देर तक नजर आई और शाम विजिबलिटी कम हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों उत्तर तथा मध्य इलाके में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई थी। सोमवार को बादल छाए रहे, मगर इक्का-दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। आज बादलों का मूड बरसने वाला था और सुबह कवर्धा इलाके में बारिश हुई। इसके बाद धीरे-धीरे वर्षा का दायरा बढ़ता गया। दोपहर बाद राजधानी में भी धीमी बारिश ने काफी देर तक लोगों को भिगोया और तापमान तेजी से नीचे चला गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button