Big StoryNationalState

ऐतिहासिक और भव्य होगा अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन : प्रदेश अध्यक्ष शिव रतन प्रसाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल, आयोजन 11 व 12 जनवरी को रायपुर में


रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। राजधानी रायपुर की पावन धरा पर छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाज का अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन 11 और 12 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। “छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिव रतन प्रसाद गुप्ता ने आयोजन की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि शौण्डिक समाज का अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह” का राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक और भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन समाज की एकता, समृद्धि और योगदान को समर्पित होगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, और सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रुप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।

मुख्य आकर्षण:

  1. उद्घाटन सत्र:
    • मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राम अवतार महतो (अखिल भारतीय शौण्डिक संघ) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि में डॉ. पूर्णेदु सक्सेना, मंत्री श्री रामविचार नेताम, रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।
  2. शौण्डिक रत्न अलंकरण समारोह:
    • मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह (अध्यक्ष, विधानसभा और पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), अति विशिष्ट अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के प्रमुख गणमान्यजनर शामिल होंगे।
  3. सांस्कृतिक संध्या:
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगा। मुख्य आकर्षण: छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल और लोक गायिका मोना सेन होंगी।
  4. परिचर्चा और चिंतन बैठक (12 जनवरी 2025):
    • इस बैठक समाज के उत्थान, दशा और दिशा पर परिचर्चा होगा। प्रत्येक राज्य के अध्यक्ष, सचिव, और अन्य आमंत्रित सदस्य की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयेजन किया जाएगा।

विशेषताएँ:

  • सम्मेलन में शौण्डिक समाज के सदस्य देशभर से, जैसे झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, नेपाल, और मॉरिशस से भाग लेंगे।
  • सम्मेलन का उद्देश्य शौण्डिक समाज के बीच सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक चेतना को जागरूक करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।
  • यह आयोजन शौण्डिक समाज के सदस्यों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें वे समाज की अलग पहचान बनाने और समाज के उत्थान के लिए एक मंच प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावन एवं कलकत्ता के कलाकारो द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में झारखंड राज्य से जुड़े प्रमुख समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति समाज की गौरवपूर्ण उपस्थिति को दर्शाती है।

समाज के प्रमुखजन सम्मेलन में होंगे शामिल

श्री उदय शंकर प्रसाद साहू – प्रमुख समाजसेवी और व्यवसायी, मुख्य संरक्षक, झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ

श्री आदित्य साहू – प्रदेश महामंत्री, सहराज्यसभा सांसद, झारखंड प्रदेश

श्री प्रदीप प्रसाद – विधायक, हजारीबाग

श्रीमती ममता कुमारी – राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य

श्री विनय लाल – अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला-गुमला और वरिष्ठ समाजसेवी

श्रीमती अरूणा शंकर – महापौर, डाल्टेनगंज

श्री धीरज प्रसाद साहू – पूर्व राज्यसभा सांसद, झारखंड

श्री दिनेश प्रसाद साहू – अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ

श्री उमेश साहू – महामंत्री, झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ

श्री ब्रम्हदेव प्रसाद – राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश

प्रो. रामचंन्द्र पुरवे – सदस्य, बिहार विधान परिषद और पूर्व शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार

श्री समीर महासेठ – पूर्व उद्योग मंत्री, बिहार सरकार

श्री सुमन महासेठ – पूर्व एम.एल.सी. बिहार विधान परिषद

श्री रमेश राउत – अध्यक्ष, मुम्बई सुंडी समाज

श्री सरोज कुमार नायक – चीफ ट्रस्टी, चेयरमेन, ग्लोबल ऑर्चर कंस्ट्रक्सन एंड इंजीनियरिंग, ईस्ट अफ्रीका

श्री परमेश्वर महासेठ – राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुंडी समाज महासंघ, नेपाल

श्री संजय सरस्वती – अध्यक्ष, सर्वजन पार्टी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

श्री दिलीप गुप्ता – संरक्षक, झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ और डायरेक्टर, होटल रेडिएशन ब्लू, रांची

श्री सूरज मंडल – राष्ट्रीय सुंडी समाज अध्यक्ष, झारखंड

श्री सनत मंडल – पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय सूड़ी समाज

श्री अमित मंडल – पूर्व विधायक, गोंडा विधानसभा, बिहार

श्री सुमित्रो जी – लोकसभा सांसद, पश्चिम बंगाल

श्री विक्रम साहू – अध्यक्ष, उड़ीसा शौण्डिक संघ

श्री प्रताप बेहरा – संरक्षक, झारसुगुड़ा शौण्डिक संघ, उड़ीसा

श्री वेदप्रकाश/सेफाली गुप्ता – ओ.एस.डी., रेलवे मंत्री, भारत सरकार

श्री जयदीप – आई.जी., भोपाल, मध्यप्रदेश

श्री कृष्णप्रकाश – आई.जी., वी.आई.पी. सिक्योरिटी, मुंबई

श्री सरोज नायक – प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी, चीफ ट्रस्टी, मुम्बई शौण्डिक समाज

यह सम्मेलन 5 लाख से अधिक जनसंख्या को प्रतिनिधित्व करने वाले समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाकर महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है, जिनमें विभिन्न शासकीय सेवाओं में कार्यरत प्रमुख अधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में इन सभी प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति से समाज के उत्थान, जागरूकता, और सामाजिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today