Big StoryCity

माना में विधायक मोतीलाल साहू ने 35 लाख के स्वच्छता संसाधनों का किया लोकार्पण

रायपुर। माना नगर पंचायत में रिमझिम बारिश के बीच 35 लाख की स्वच्छता संसाधनों का लोकार्पण रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया। माना नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम रिमझिम फुहारो के बीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक द्वारा एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव उपाध्यक्ष उर्मिला चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष माना कैंप रविंद्र सिंह ठाकुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। साथ ही साथ सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के तहत माना नगर पंचायत को 35 लाख रुपए की लागत से अधिक के स्वच्छता संसाधनों वाहनों का लोकार्पण विधायक द्वारा किया गया। उक्त संसाधनों में 30 नग हाथ ठेला,4 नग ई रिक्शा, 6 नग साइकिल रिक्शा एक ट्रैक्टर एक जानवर पकडऩे की ट्राली का लोकार्पण विधि विधान से पूजा कर एवं नारियल तोड़कर किया गया। विधायक द्वारा ट्रैक्टर स्टार्ट कर एवं ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत के गणमान्य नागरिक, समस्त पार्षद, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के तहत माना कैम्प को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के तहत इन संसाधनों का लोकार्पण किया गया। आने वाले समय में माना नगर पंचायत एक स्वच्छ नगर पंचायत के रूप में जाना जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक का आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से इन संसाधनों का लोकार्पण हुआ एवं नगर को स्वच्छ बनाने हेतु इन संसाधनों की उपलब्धता प्राप्त हुई। इन संसाधनों को प्राप्त कर सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ उठी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button