kanker

विधायक आसाराम नेताम ने अंगना में सुनी समस्याएं, समाधान के लिए दिए निर्देश


कांकेर। विधायक आसाराम नेताम ने मोर अंगना विधायक कार्यालय बेंवरती में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे भीड़ को देखते हुए विधायक ने खुला दरबार आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बिजली, पानी, लोक निर्माण विभाग, और पंचायत विभाग से जुड़ी समस्याएं सबसे अधिक उठी।विधायक आशाराम नेताम ने आम जनों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने और आपसी सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है और वे क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। नेताम ने बताया कि विकास के लिए कोई कमी नहीं है, और योजनाबद्ध ढंग से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे इस क्षेत्र का विधायक बना कर भेजा है अब उनकी हर समस्या मेरी समस्या है



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button