Citypolitics

महापौर विकास-विकास चिल्लाने का कर रहे ड्रामा : श्रीवास्तव

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर द्वारा चौड़ीकरण मामले में राज भवन में जाकर ज्ञापन देने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा, गुरु चेले में ड्रामेबाजी की प्रतियोगिता चल रही है। एक तरफ गुरु लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिख रहे हैं और चेले राज भवन में घूम रहे हैं। एजाज ढेबर वह महापौर हैं जिन्होंने राजधानी रायपुर का विनाश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, अब विकास-विकास चिल्लाने का ड्रामा कर रहे हैं।
श्री श्रीवास्तव ने कहा, यह महापौर अपनी सरकार में दुबक के बैठे थे। उनके मुंह से कोई आवाज नहीं निकलती थी। सारा ध्यान भ्रष्टाचार करने में लगा था। उनको बताना चाहिए 5 साल के कांग्रेस के शासन में तात्यपारा, शारदा चौक के चौड़ीकरण के लिए क्या किया। जिन्होंने 5 साल एक ईंट रखने का काम नहीं किया और अब सरकार जाते ही नगर निगम चुनाव के पहले नई ड्रामेबाजी शुरू कर दी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा, एजाज ढेबर को रायपुर की जनता विनाश पुरुष के रूप में याद रखेगी, क्योंकि यह वही महापौर हैं, जो कहते हैं कि समस्याएं तो बनी रहेंगी, कोई भी समस्याओं को दूर नहीं कर सकता। यह ऐसे महापौर हैं, जिन्होंने काम करने के बजाय बहाने मारना ज्यादा बेहतर समझा। यह ऐसे महापौर हैं जिन्होंने राजधानी में अवैध रूप से लोगों को बुलाकर काम शुरू कर राजधानी की विकास प्रक्रिया को बाधित किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button